शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- तिलहर। बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने बच्ची की मां की ओर से पांच बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया वहीं सीओ विदुष सक्सेना ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी 12 वर्षीय पुत्री स्कूल के पास मैदान में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच बच्चे उसे पड़ोस के ही गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। महिला की ओर से पुलिस ने आरोपी पांचो बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज शनिवार को सीओ विदुष सक्सेना ने गांव पहुंचकर नक्शा बनाया और कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की।सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बच्ची का मेडिकल चेकअप...