जौनपुर, अगस्त 24 -- जफराबाद। क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी युवक के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस ने मुनादी करवाकर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया। महरुपुर गांव निवासी अमन सिंह के विरुद्ध नाबालिग को भगाने और दुराचार का मुकदमा आजमगढ़ के बरदह थाने में दर्ज है। रविवार को थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी और बरदह थाना से आये उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने गांव में और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई गई। वहीं, गांव के बाजार, मंदिरों आदि स्थानों पर उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...