दुराचार के मामले में बाल अपचारी हिरासत में
आगरा, जून 8 -- ढोलना थाना क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार करने के मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। इंस्पेक्टर ढोलना जगदीशचंद्र ने बताया कि गत दिनों थाना में तहरीर देकर किशोरी को अगवा करने व दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.