दुराचार के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जून 6 -- सहावर थाना में दर्ज दुराचार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। सहावर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत दिनों थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुराचार के मामले में रिन्कू पुत्र संजू निवासी अल्लीपुर थाना अमांपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रिंकू को कासगंज सोरों रोड से डोरई गांव को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.