पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बीते 28 दिसंबर को दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए थे कि उसके देवर राशिद ने रुपए न देने पर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। महिला के दस्तावेज और कपड़े भी जला दिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने आरोपी राशिद पर दुराचार करने का आरोप लगाया। बयान के आधार पर मुकदमे में दुराचार की धारा बढ़ा दी गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी राशिद पुत्र शमशेर निवासी मोहल्ला रजागंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.