सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बल्दीराय क्षेत्र में दर्ज रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को धुनी मेले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जीशान पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हमीद निवासी कस्बा माफियात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आरोप है कि पांच जनवरी को आरोपी ने थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी जीशान को धुनी मेले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.