कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने दुराचार के आरोपी सत्यम पुत्र स्व.जगेश्वर निवासी शिवपुर बसोहनी को दो माह बाद इलाके से ही शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को वह बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। 29 अक्तूबर को वह उसकी बेटी को लेकर भागा था। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह किशोरी को बरामद किया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा था। आरोपी सत्यम के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.