दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी से कम हुआ तनाव
अंबेडकर नगर, जून 7 -- टांडा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र का तनाव काफी कम हो गया है। क्योंकि आरोपी ने दूसरे संप्रदाय की बालिका का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव बक्स सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार तथा पुलिस टीम ने बालिका के अपहरण, दुराचार और धमकी के मामले में वांछित मोहम्मद शाहिद पुत्र शादुल्ला निवासी पूरे विश्राम मजरे फूलपुर टांडा को धर्मनगर ओबरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.