बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गोंडा जिले के खोड़ारे थाना अंतर्गत तेलियागढ़ निवासी गोविंद चौहान के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुराचार करने व मारपीट कर भगा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि आरोपी तीन वर्ष से उसे शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा। 17 फरवरी को शादी की बात कहकर घर से भगा ले गया। एक सुनसान जगह पर अवैध संबंध बनाया और अगले दिन परसरामपुर थानाक्षेत्र स्थित उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गया। उसके साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...