बस्ती, मार्च 8 -- बस्ती। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी के आश्रयदाताओं ने हमला कर दिया। हमले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर छह नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की देर रात सवा नौ बजे चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय, हमराही रणजीत सिंह,अखिलेश मौर्या व महिला आरक्षी मीरा यादव के साथ गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा गांव में दुष्कर्म के वारंटी आरोपी विपिन कुमार को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंचे। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि आरोपी डेंगरहा गांव निवासी अपने मामा रामकुमार के घर रुका हुआ है। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी के आश्रयदाता रामकुमार पुत्र राम किशुन, राम किशुन पुत्र जसई,गीता पत्नी रामकुमार, श...