सासाराम, अप्रैल 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सासाराम जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12259 / 12260 सियालदह-नई दिल्ली-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पुलिस पब्लिक हेल्प लाइन का प्रतिनिधिमंडल सांसद उपेंद्र कुश्वाहा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सासाराम जिला मुख्यालय के साथ पर्यटन स्थलों का केंद्र भी है। कहा गया है कि शेरशाह सूरी का ऐतिहासिक मकबरा, मां ताराचंडी धाम, तुतला भवानी धाम, रोहतासगढ़ किला, शेरगढ़ किला, चंदतन शहीद पीर, पायलट बाबा धाम, चाचा फागुमल गुरुद्वारा भी है। यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। ऐसे में दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेन का ठहराव होने से पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। जिस पर सांसद ने रेल मंत्री से मिलकर बात करते का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.