गिरडीह, जनवरी 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह के आदेशानुसार जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा में तृतीय प्री टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद वर्ग दशम एवं बारहवीं के परीक्षार्थियों ने इस जांच परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2026 फरवरी में आयोजित है। परीक्षा का भय, प्रश्न कैसे हो सकते हैं, परीक्षा का मानक क्या है, प्रश्न एवं उनके निर्धारित अंक इत्यादि से परिचित कराते हुए परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। यदि छात्र पूर्वभ्यास करेंगे तो अच्छे अंक हासिल करेंगे। प्री टेस्ट को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। झारखण्ड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा तीन फरवरी 2026 से वार्षिक परीक्षा आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.