चाईबासा, अप्रैल 30 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत दुमबीसाईं गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश देवगम ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चालियामा इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में जब घर में कोई नहीं था। उस समय मुकेश अपने कमरे के पंखे में गमछा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जब परिजनों दोपहर बाद घर आए तो मुकेश को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और देर शाम को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। यह भी पढ़ें- दुमबीसाइ में एक इंटर के छात्र ने लगाई फांसी शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया था। बुधवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद प...