चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूमबीसाईं गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश देवगम ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चालियामा इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में जब घर में कोई नहीं था। उस समय मृतक अपने कमरे के पंखे में गमछा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया ,जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों दोपहर बाद घर आए तो मुकेश देवगम को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और देर शाम को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई।देर शाम हो जाने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया था।बुधवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.