दुमकी पंचायत में पेसा नियमावली के तहत ग्रामसभा का आयोजन
सिमडेगा, मई 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुमकी पंचायत में पेसा नियमावली 2025 एवं झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार दुमकी ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान किरण बा: ने की। ग्राम सभा में मुख्य रूप से भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की, अलेक्स जॉनसन केरकेट्टा, सुशील सोरेंग आदि उपस्थित थे। ग्राम सभा में सहायक सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से राजेश डुंगडुंग एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्मला टोप्पो का चयन किया गया। साथ ही ग्राम विकास समिति, शिक्षा समिति, कृषि समिति, बाजार समिति, श्रमिक समिति सहित विभिन्न स्थाई समितियों का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव एवं चार-चार सदस्यों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- पहान, महतो और पुजार को पेसा कानून की दी गई जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.