दुमका से हूल दिवस पदयात्रा का जत्था पहुंचा अमड़ापाड़ा
पाकुड़, जून 29 -- 1855 के महान संताल हूल के वीर शहीदों की स्मृति में दुमका से शुरू हुई हूल दिवस पदयात्रा रविवार की शाम अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंची। अमड़ापाड़ा में पदयात्रियों का जत्था पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गोटा भारोत सिदो कान्हु हूल बैसी द्वारा आयोजित यह पदयात्रा दुमका से शुरू होकर शहीद ग्राम भोगनाडीह जा रही है, जिसका रविवार की रात का पड़ाव अमड़ापाड़ा में रहा। शाम को जैसे ही पदयात्रियों का दल अमड़ापाड़ा की सीमा में दाखिल हुआ, स्थानीय लोगों ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीर शहीदों की तस्वीरों व प्रतिमा पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर हूल के महानायकों को नमन किया।अमड़ापाड़ा में आदिवासी यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.