दुमका, जून 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। बैसी कार्यालय दीप राज भवन दुमका में मंगलवार को गोटा भारोत सिदो कन्हू हूल बैसी दुमका एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र दुमका के संयुक्ति तत्वधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अगामी 27 जून को सिदो कान्हू चौक पोखरा चौक दुमका से हूल दिवस के मौके पर साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित भोगनाडीह तक निकाले जाने वाले पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं के ऊपर विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर पदयात्रियों के ठहराव और भोजन-पानी की व्यवस्था के लिए विभिन्न पड़ावों पर समुचित इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। वहीं सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और प्रचार-प्रसार को लेकर भी रूपरेखा तय की गई। यह भी पढ़ें- ऊर्जा दिवस के रूप में मनेगा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस बैठक में बैसी के कार्यकारी अध्यक्ष गमालियल हांसदा, कोषाध्यक...