दुमका से अमड़ापाड़ा तक की सड़क का पुनर्निमाण की घोषणा से ट्रक एसोसिएशन में खुशी
दुमका, जुलाई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका से अमड़ापाड़ा तक की सड़क का पुनर्निर्माण किए जाने की घोषणा होने पर जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार साह ने मुख्यमंत्री एवं जामा विधायक का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। कहा कि गोविन्दपुर-साहिबगंज के बीच सड़क की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। कैबिनेट की बैठक में 52 किमी तक के जर्जर सड़क के कायाकल्प करने की घोषणा से आम नागरिकों के अलावे वाहन मालिकों व चालकों को काफी राहत मिलेगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सुगमता से लोग सफर कर पाएंगे। बता दें कि करीब 52 किमी तक की सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्लैक एवं ब्लाइंड स्पॉट से भरे हैं रास्ते,आए दिन होते हैं हादसे इसके लिए 221 करोड़ 40 लाख 21 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान हो चुकी है। यह सड़क लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.