दुमका, मार्च 13 -- काठीकुण्ड/प्रतिनिधि। दुमका सांसद नलिन सोरेन ने लोकसभा में देश की ऊर्जा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल से विभिन्न स्रोतों से बिजली उत्पादन, मांग और आपूर्ति की स्थिति को लेकर सवाल किया। अपने प्रश्न में उन्होंने पिछले पांच वर्षों तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान तापीय, जल, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न स्रोतों से देश और झारखंड में बिजली उत्पादन का विवरण, बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता तथा वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...