दुमका, जुलाई 16 -- दुमका। इस्कॉन दुमका के तत्वावधान में गुरुवार को दुमका शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा राघव मंदिर से प्रारंभ होकर वीर कुंवर सिंह चौक, टीन बाजार चौक एवं स्वामी विवेकानंद चौक होते हुए पोखरा चौक स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल मौसी बाड़ी पहुंची। यात्रा के पूर्व राघव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ अर्थात श्री कृष्ण, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को विधिपूर्वक झूला कर रथ में विराजमान किया गया। भक्तों ने जयकारों और भजनों के साथ रथ को खींचा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। यह भी पढ़ें- हर साल मौसी के घर क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानें क्या खाते हैं और कैसे होती है मेहमान नवाजी डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल पहुंचने पर भगवान ...