दुमका, दिसम्बर 6 -- दुमका शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। आईएएस प्रशिक्षु नजीर ऊमर अंसारी के नेतृत्व में दुमका शहर के टीन बाजार,शिवपहाड़ एवं डीआईजी कार्यालय के समीप के अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क के किनारे लगे कई अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशिक्षु आईएएस के अलावे डीटीओ मृत्युंजय कुमार,नगर परिषद के पदाधिकारी व नगर थाना की पुलिस जवान शामिल थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले टीन बाजार में चलाईं गई। टीन बाजार के सभी फल दुकान सहित अन्य कई दुकानों को हटाकर सड़क के अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बाद में यह अभियान प्राइवेट बस पड़ाव में चलाया गया। बस पड़ाव के बाहर एवं अंदर के अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर मुक्त किया गया। इसके बाद शिवपहाड़ के कई दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। शिवपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.