दुमका, जून 4 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के पश्चिमी हिस्से के खुटोजोरी, गुमरो, बास्कीडीह और बड़ा डुमरिया पंचायत के दर्जनों गांवों में पांच दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति गुरुवार को बहाल कर दी गई। दुमका विधायक बसंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार, बीते शुक्रवार से ही इन पंचायतों में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी। दिनभर में मुश्किल से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही थी। बुधवार शाम 7 बजे अचानक आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी गई, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। लगातार कटौती और अचानक ब्लैकआउट से नाराज सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को झामुमो जिला सचिव अशित बरन गोलदार के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी में पंखा, पानी और बच्चों की पढ़ाई सब ठप हो गया है। अशित बरन गोलदार ने तत्काल मामल...