दुमका, जनवरी 4 -- दुमका में 195वीं जयंती पर याद की गई सावित्रीबाई फुले दुमका। पटेल सेवा संघ, सरदार भागवत राउत विचार मंच तथा सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में सरदार पटेल चौक पर सावित्रीबाई फुले की 195 वीं अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम सचिव संदीप कुमार जय बमबम के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके जयमाला देवी, वीके रेखा,विशिष्ट अतिथि दास कुमार एक्का,सहायक निदेशक उद्योग (रेशम), दिलीप झा, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,अरुण कुमार सिन्हा,भवानी शंकर प्रसाद,प्राचार्य प्लस टू जिला स्कूल महेंद्र राजहंस, संजय कुमार सिंह, निवास रजक, राम प्रवेश साह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, विनोद कुमार राउत, गजेन्द्र कुमार, नंदकिशोर राउत, रवि कुमार गोलू, सत्यम याद...