देवघर, मार्च 17 -- देवघर। देवघर-हंसडीहा सड़क पर सीमावर्ती दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर 28 वर्षीय अज्ञात युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। डॉक्टर ने मृतक की मौत की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी को दी। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, युवक रविवार को दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रविवार मध्य रात्रि सदर अस्पताल लाया गया। सोमवार अहले सुबह इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.