दुमका, अप्रैल 18 -- दुमका। शहर में उपायुक्त आवास के ठीक सामने हर सुबह सेहत के प्रति जागरूक लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। यहां गिलान पाड़ा निवासी राकेश दुबे की हर्बल जूस की दुकान लोगों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बन चुकी है। सुबह के समय, खासकर 5:30 बजे से 8 बजे तक, इस दुकान पर आंवला, करेला, लौकी, जामुन, अशोक, मैथी, गेहूं और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक जूस उपलब्ध रहते हैं। इन जूसों को पीने के लिए लोग रोजाना यहां पहुंचते हैं और अपने दिन की शुरुआत एक स्वस्थ आदत के साथ करते हैं। करीब चार वर्षों से राकेश दुबे इस कार्य में लगे हुए हैं और अपने प्रयासों से लोगों के बीच प्राकृतिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। उनकी इस छोटी-सी पहल ने अब बड़ा रूप ले लिया है, जहां अब तक सैकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.