दुमका, जनवरी 2 -- दुमका। ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से शुक्रवार को दुमका के गांधी मैदान में सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। मंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस पर्व में संताल समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोहराय के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना किया गया, जिसके पश्चात संताली नृत्य प्रस्तुत किए गए। पारंपरित परिधान में महिलाओं ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से भर गया।नायकी बाबा ने संताल समाज के रीति रिवाज के अनुसार विधि-विधान से संताल समाज के देवी-देवताओं को चढ़ाते हुए सभी संताल समुदाय के लोगों के लिए सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को सोहराय की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.