दुमका, अप्रैल 28 -- झारखंड के दुमका से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने 55 वर्षीय विधवा महिला पक्कू हेंब्रम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह जेल भेज दिया।पिता की मौत, पत्नी के छोड़ने का जिम्मेदार विधवा को मानता था पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिता नहीं बन सका। इस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इतना ही नहीं, पिछले वर्ष उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। इन घटनाओं के लिए वह पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला को जिम्मेदार मानता था। यह भी पढ़ें- 1 लाख में खरीदी बच्ची को 'मनहूस' कहकर छोड़ा; मासूम से किया खिलवाड़ यह भी प...