दुमका, सितम्बर 29 -- दुमका। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक और सनातन संस्कृति के आधार स्तंभ श्रद्धेय अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दुमका द्वारा शहर के इंडोर स्टेडियम में भव्य जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर:विश्व हिन्दू परिषद के सम्मेलन में गये 100 कार्यकर्तामहत्वपूर्ण आयोजन भक्ति और राष्ट्रभक्ति के दिव्य वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा वैदिक मंगलाचरण भारत माता के पूजन और वेद सेवकों के सम्मान के साथ हुआ। वैदिक ऋचाओं से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो उठा। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप ने अशोक सिंघल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिंघल सिंघल संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद देश-धर्म के लिए भौ...