दुमका में मनाई गई अशोक सिंघल की 100वीं जयंती
दुमका, सितम्बर 29 -- इंडोर स्टेडियम दुमका में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दुमका द्वारा जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति और राष्ट्रभक्ति के दिव्य वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा वैदिक मंगलाचरण भारत माता के पूजन और वेद सेवकों के सम्मान के साथ हुआ। वैदिक ऋचाओं से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो उठा। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप ने अशोक सिंघल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिंघल सिंघल संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद देश-धर्म के लिए भौतिक सुखों का त्याग कर साधारण कमरे में रहकर सनातन चेतना की अलख जगाई। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर:विश्व हिन्दू परिषद के सम्मेलन में गये 100 का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.