दुमका में भाजपा का एसपी-डीसी कार्यालय घेराव, सड़क पर उतरे बाबूलाल मरांडी
दुमका, सितम्बर 8 -- दुमका। झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सोमवार को दुमका में एसपी-डीसी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ मैदान से हुई। मरांडी हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे और घेराव किया।इस दौरान मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्र दिनों तक धरना-भूख हड़ताल पर रहे, पर सरकार ने सुध नहीं ली। विधानसभा कूच के दौरान चारों तरफ तार-बैरिकेडिंग कर दी गई और लाठीचार्ज किया गया, फिर भी छात्रों ने अनुशासन बनाए रखा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.