दुमका में बाल संरक्षण प्रणाली पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अक्टूबर 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका और गैर सरकारी संगठन प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को न्याय सदन भवन में बाल संरक्षण प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, कुटुंब न्यायाधीश योगेश्वर मनी, जिला जज प्रथम प्रकाश झा, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और प्रवाह के सचिव दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, योजनाओं और संस्थागत व्यवस्थाओं के प्रति कर्तव्यधारकों और सेवा प्रदाताओं की समझ को मजबूत करना था। मौके पर प्रधान जिला जज ने बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के साथ हिंसा और शोषण की रोकथाम तथा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.