दुमका, अप्रैल 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के दादी श्याम मंदिर टाटा शोरूम चौक दुमका में परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। साथ ही ऐतिहासिक और भव्य रैली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे पूजा पाठ भजन संकीर्तन से प्रारंभ हुआ। शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा शहर भ्रमण के पश्चात पोखरा चौक में मूर्ति का विसर्जन किया गया। साथी रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य का भरपूर सहयोग रहा। भव्य शोभा यात्रा में महिलाएं पताका लिए हुई थी। ढोल-बाजे के साथ लोग जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर राजीव मिश्रा, तुषार मिश्रा,पराक्रम शर्मा, डॉ. जीतेंद्र झा, सागर शर्मा,पिंटू चौधरी,विकाश शर्मा,गौरव झा,हरीश झा, विकास झा, आर्यन झा,हर्ष झा,नीरज शर्मा,मनोज पाठक, विद्याकांत शुक्ला, कट्...