दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं गली-मुहल्लों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। सुबह में टीन बाजार में जाम लग गई थी। सामानों की खरीदारी करने के बाद लोगों ने विद्या, कला व संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भक्ति भावपूर्वक की। मंत्रोंच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। लोगों ने अहले सुबह स्नान कर अपने-अपने घरों में मां सरस्वती की तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना की। वहीं छात्रों ने अपने-अपने विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। विभिन्न सरस्वती पूजा समितियों के सदस्यों ने रंग-बिरंगे व आकर्षक पंडाल बनाकर तथा बेहतर साज सज्जा कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और मां सरस्वती को प्रसाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.