दुमका में दो दिनों से शहरी पेयजलापूर्ति योजना ठप,पेयजल की संकट से लोग परेशान
दुमका, जून 20 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका शहर में दो दिनों से शहरी पेयजलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। पेयजलापूर्ति योजना के ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के लोगों के बीच पीने के लिए पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है। पेयजल के लिए दुमका शहर में वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं है। मुहल्ले में न तो चापाकल है और न ही कूप है। ऐसे में लोगों को पीने की पानी के अलावे नित्यक्रिया करने में भी परेशानी हो रही है। बता दें कि गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। आधे घंटे की आंधी बारिश में ही कई जगहों के पेड़ की टहनी बिजली के तार में गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। पीएचडी फीडर में बिजली आपूर्ति को पुनर्बहाल करने में विभाग को करीब 30 घंटे का समय लग गया। शुक्रवार की शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.