दुमका में तेज आंधी के साथ हुई मूसलधार बारिश, गर्मी से मिली राहत
दुमका, जून 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। रविवार को दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोग उमस भरी गर्मी से राहत महसूस कर रहे है। तापमान में गिरावट हुई है। तेज हवा के कारण ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ व पेड़ की टहनियां गिरने की सूचना मिली है। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। एक घंटे के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। मौसम सुहाना होने पर लोग घुमने के लिए निकल पड़े। सड़कों पर लोग नजर आने लगे। तेज हवा एवं बारिश से कोई खास क्षति नहीं हुई है। कहीं से जान-माल के नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। तेज हवा के कारण आम काफी गिरे। छोटे-छोटे बच्चे आम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.