दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। दुमका एवं आसपास के इलाकों में बुधवार की शाम अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली गई है। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान थे। शाम में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। आंधी-बारिश थमने के बाद ही बिजली आपूर्ति पुनर्बहाल होने की उम्मीद है। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और उमस भरी भीषण गर्मी के बीच हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। दिनभर तेज धूप और भरी उमस के कारण लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश के बाद गर्मी से राहत, घंटों गुल रही बिजली तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश...