दुमका फुटबॉल लीग 21 सितंबर से
दुमका, अगस्त 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देने के लिए दुमका जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा दुमका फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन के मार्गदर्शन में यह लीग आयोजित होगी। विधायक ने जिले के सभी खिलाड़ियों और क्लबों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। लीग में जिले के सभी पंजीकृत फुटबॉल क्लब भाग ले सकेंगे। भागीदारी के लिए क्लबों को दुमका जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव से संपर्क करने को कहा गया है। जिन खिलाड़ियों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें लीग से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.