दुमका, अप्रैल 15 -- दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज बुधवार से हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अशोका लायंस बनाम दुमका चैलेंजर्स के बीच खेला गया। अशोका लायंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि यह टूर्नामेंट जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने की अपील की। डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस सही अवसर और सुविधाओं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...