दुमका, अप्रैल 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के एटीम ग्राउंड में दुमका प्रीमियर लीग सीजन- 2 की जर्सी एवं ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका जिला के खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा दुमका प्रीमियर लीग सीजन- 2 की जर्सी एवं ट्रॉफी के अनावरण किया गया। इस अवसर पर जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि इस खेल के मैदान में खिलाड़ियों को खेलने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और वे यहां पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका जिला में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुमका प्रीमियर लीग सीजन- 2 के आयोजन से खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.