दुमका, सितम्बर 8 -- दुमका। दुमका परिसदन के सभागार में युवा राष्ट्रीय जनता दल की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी देवनंदन झा उर्फ नूनू झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल के इस्तीफे के बाद संगठन के पुनर्गठन और मजबूतीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिला अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार प्रदेश सचिव कंचन यादव से और नगर अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार प्रदेश सचिव मोहम्मद अली से विहित प्रपत्र फार्म प्राप्त कर 15 सितंबर तक जमा करेंगे। दोनों प्रदेश सचिव 15 सितंबर को सभी प्राप्त फार्म प्रभारी को सौंपेंगे, जिसके बाद प्रभारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को समर्पित किया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में प्रदेश सचिव मोहम्मद अली, प्रदेश सचिव कंचन यादव, वरीय पदाधिकारी...