दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस(प्लस टू जिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में दुमका उपायुक्त के निर्देशन में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार के अध्यक्षता में जिले के सभी उच्च और प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और अंग्रेजी शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को अंतिम दो घंटी आवश्यक रूप से कैरियर काउंसलिंग के लिए व्यवस्थित किया जाय और इसे रूटिन में भी उल्लेखित किया जाय। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग से बच्चों को अपने लक्ष्य को तय करने में मदद मिलेगी और वे अपने उद्देश्य की पुर्ती के लिए दिन रात मेहनत करना शुरू कर देंगें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए निय...