दुमका, जून 22 -- दुमका परिसदन में रविवार देर शाम आयोजित वार्षिक आमसभा की बैठक में दुमका जिला कुश्ती संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। बैठक झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव संजीव झा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी ने की। उन्होंने पूर्व कमेटी को भंग करने की घोषणा की, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मिथलेश कुमार को अध्यक्ष तथा संदीप कुमार जय बमबम को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष गौतम कुमार, राजेश कुमार राउत एवं डॉ. श्वेता स्वराज को बनाया गया। वहीं अधिवक्ता अशोक तिवारी, सतीश कुमार एवं नितेश कुमार एसोसिएट उपाध्यक्ष, अशोक कुमार राउत कोषाध्यक्ष तथा आशुतोष कुमार सिंह एवं सुनेंदु सरकार संयु...