दुमका, अप्रैल 21 -- दुमका प्रतिनिधि। हिजला रोड स्थित श्री श्री 108 बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं रुद्राभिषेक से हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्ध, जल, बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।समारोह में राजीव शर्मा, जयंत साहा, संतोष कुमार, शिवम कुमार, गौरव कुमार झा, सोनू कुमार शर्मा, बसंत मिश्रा, स्वप्न मंडल, अमित कुमार, सोनू झा सहित पूजा समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.