दुमका, जून 21 -- दुमका। प्रतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) सुधांशु कुमार शशि के मार्गदर्शन पर शनिवार को महुआडंगाल स्थित विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- शिविर में विधिक अधिकारों व कानूनी सेवाओं की दी गई जानकारीकार्यक्रम के विवरण कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की सदस्य नीता कुमारी एवं काजल कुमारी ने उपस्थित उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों को सुलझाने का एक बेहतरीन और सुलभ मंच है। यहां बिना किसी कोर्ट फीस या लंबी कानूनी प्रक्रिया के, आपसी सहमति से मामलों का निपटारा होता है। इस शिविर के दौरान बिजली से जुड़े दो मामलों का मौके पर ही निपटारा किया ग...