दुमका, अप्रैल 29 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड के दुमका जिला के रामगढ़ प्रांड के भतुड़िया बी गांव निवासी रोहित कुमार राय ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंडर 19 साउथ एशियन चैंपियनशिप (गोल शॉर्ट बॉल) 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। भारत ने एशियन चैम्पियनशिप मुकाबले को जीत लिया है। दुमका के रोहित कुमार राय के भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किए जाने से दुमकावासियों में काफी उत्साह है। बता दें कि रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के भतुड़िया बी ग्राम निवासी जगन्नाथ राय के बेटे रोहित कुमार राय ने वर्ष 2026 में आयोजित अंडर 19 साऊथ एशियन चैंपियनशीप (गोल शाट बॉल) का खिताब अपने नाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- रोहित बनें अंडर 19 साउथ एशियन चैंपियनशिप (गोल शॉर्ट बॉल) 2026 के विजेता यह आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया...