दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के रसिकपुर निवासी की एक बाइक जोगीडीह गांव के पास से हो गई। रसिकपुर के तेलीपाड़ा निवासी सुनील राणा अपनी बाइक लेकर शौच करने के लिए जोगीडीह गांव गया था। बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर वह शौच करने के लिए चला गया। इसी बीच चोर ने युवक की बाइक को उड़ा लिया। वह जब शौच कर लौटा तो देखा कि जिस जगह पर उसने बाइक को खड़ी की थी, उस जगह पर बाइक नहीं है। उसने तुरंत मुफस्सिल थाना पहुंचकर बाइक चोरी होने की शिकायत की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर सुरेन्द्र बास्की की बाइक घर के पास से चोरी हो गई। सुरेन्द्र बास्की का मकान गुहियाजोरी के कोदोखिंचा गांव में है। वे अपनी बाइक को घर के पास खड़ी कर अंदर गए थे। इसी बीच बाइक को चुरा लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई अतापता नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.