दुमका के मुख्य बाजार क्षेत्रों में ओड-ईवन प्रणाली के तहत रहेगी पार्किंग की व्यवस्था:एसडीओ
दुमका, जून 14 -- दुमका। प्रतिनिधि। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा नगर एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में दुमका नगर क्षेत्र के टीन बाजार चौराहा, वीर कुंवर सिंह चौक सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगने वाले यातायात जाम की समस्या पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- जाम का झाम ..... व्यापारियों से बातचीतबैठक के निर्णय विभिन्न पक्षों से प्राप्त सुझावों एवं चर्चाओं के उपरांत यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.