दुमका, मार्च 23 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका जिला हैंडबॉल संघ दुमका के होनहार खिलाड़ी मंगल सोरेन का चयन 54 वीं सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 23 से 27 मार्च तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित होगा।​मंगल सोरेन ने इस गौरवशाली उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने (जेआरडी) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स टाटा में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिविर के दौरान उनके शानदार खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें राज्य की टीम में शामिल किया। इस अवसर पर उनके कोच अमित कुमार पाठक ने कहा कि मंगल सोरेन एक अत्यंत अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी है। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। हमें पूरा भरोसा है...