दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। बस कर्मियों के हड़ताल के दौरान सुबह में दुमका के प्राइवेट बस पड़ाव के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसके थैले की जांच की तो थैले से एक देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को नगर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान बताया कि उसका नाम मंगल किस्कू है और मसलिया के एक गांव का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह उक्त पिस्तौल को 50 रुपए में खरीदा था। हालांकि पिस्तौल पूरी तरह से जंग लगा हुआ था और वह यूजलेस है। बता दें कि मंगलवार से यूनियन नेता अरुण सिंह को गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन के लिए बस के आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया था। एक भी बसे दुमका के प्राइवेट बस पड़ाव से नहीं खुली थी...