दुमका के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बने शैलेंद्र लाल
रांची, अगस्त 22 -- रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र कुमार लाल संताल परगना अंतर्गत दुमका के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं। इससे पहले वे मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के पद पर कार्यरत थे। इसे लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। शैलेन्द्र कुमार लाल वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.